सोमवार, 12 मार्च 2012

पर्यायवाची

आ गए परीक्षा के दिन... तो याद करने के लिये अपनाएं कुछ मजेदार तरीके
जैसे-



पर्यायवाची
1
भूमि धरती मही धरणी
पृथ्वी के हैं नाम सभी
2
नदी पार ले जाये जो
नौका नाव तरी तरणी
3
रात्रि रात निशा यामिनी 
रजनी या फिर विभावरी
4
मत्स्य मीन मकर शफरी
जल बिन तडपे रे मछली
5
कुंजर नाग मतंग करी
गज हाथी कि कहें दंती
6
उत्पल पद्म नलिन पंकज
जल उगे कमल कहो जलज

7
नीरद बादल जलद जलधर
इन्हें देख खुश हो हलधर

8
रम्य ललित मंजुल सुन्दर
अच्छा लगे कहें मनहर  
9
कमल जलज पंकज अम्बुज
शतदल उत्पल या नीरज
10
अंबु तोय वारिस नीर
जल कहलाता जीवन -क्षीर