सोमवार, 12 मार्च 2012

पर्यायवाची

आ गए परीक्षा के दिन... तो याद करने के लिये अपनाएं कुछ मजेदार तरीके
जैसे-



पर्यायवाची
1
भूमि धरती मही धरणी
पृथ्वी के हैं नाम सभी
2
नदी पार ले जाये जो
नौका नाव तरी तरणी
3
रात्रि रात निशा यामिनी 
रजनी या फिर विभावरी
4
मत्स्य मीन मकर शफरी
जल बिन तडपे रे मछली
5
कुंजर नाग मतंग करी
गज हाथी कि कहें दंती
6
उत्पल पद्म नलिन पंकज
जल उगे कमल कहो जलज

7
नीरद बादल जलद जलधर
इन्हें देख खुश हो हलधर

8
रम्य ललित मंजुल सुन्दर
अच्छा लगे कहें मनहर  
9
कमल जलज पंकज अम्बुज
शतदल उत्पल या नीरज
10
अंबु तोय वारिस नीर
जल कहलाता जीवन -क्षीर




18 टिप्‍पणियां:

  1. पर्यायवाची शब्दों को बड़े ही खूबसूरत अंदाज़ में पेश किया है आपने. बधाई स्वीकार करें.

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत ही रोचक और नया अंदाज़...

    जवाब देंहटाएं
  3. शब्दों को पिरोने का खुबसूरत अंदाज़.... बधाई.

    जवाब देंहटाएं
  4. वाह ... रोचकता से बाँधा है इन प्राय्वाची शब्दों को ...

    जवाब देंहटाएं
  5. आपका अंदाज बहुत बढ़िया लगा

    जवाब देंहटाएं
  6. bachhon ko yaad karne ka rochak tareeka prastut karne ke liye dhanyavad..
    sach bachon ko padhne ke liye esi tarah pahal kee jarurat hoti hai..

    जवाब देंहटाएं
  7. पर्यायवाची शब्दों को याद रखने का एक सरल काव्यमय तरीका. बहुत बढ़िया.

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत अच्छे से प्रयोग किया है आपने शब्दों का ... बहुत खूब ... :)

    जवाब देंहटाएं
  9. कल 01/05/2012 को आपकी यह पोस्ट नयी पुरानी हलचल (विभा रानी श्रीवास्तव जी की प्रस्तुति में) पर लिंक की जा रही हैं.आपके सुझावों का स्वागत है .
    धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  10. मनहर..मनहर...मनहर...
    बहुत सुन्दर.

    जवाब देंहटाएं
  11. वाह खेल खेल मेन शब्दों के पर्यायवाची जानना एक सुखद अनुभूति

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत ही बढ़िया एवं रोचक प्रस्तुति......

    जवाब देंहटाएं