सोमवार, 12 मार्च 2012

पर्यायवाची

आ गए परीक्षा के दिन... तो याद करने के लिये अपनाएं कुछ मजेदार तरीके
जैसे-



पर्यायवाची
1
भूमि धरती मही धरणी
पृथ्वी के हैं नाम सभी
2
नदी पार ले जाये जो
नौका नाव तरी तरणी
3
रात्रि रात निशा यामिनी 
रजनी या फिर विभावरी
4
मत्स्य मीन मकर शफरी
जल बिन तडपे रे मछली
5
कुंजर नाग मतंग करी
गज हाथी कि कहें दंती
6
उत्पल पद्म नलिन पंकज
जल उगे कमल कहो जलज

7
नीरद बादल जलद जलधर
इन्हें देख खुश हो हलधर

8
रम्य ललित मंजुल सुन्दर
अच्छा लगे कहें मनहर  
9
कमल जलज पंकज अम्बुज
शतदल उत्पल या नीरज
10
अंबु तोय वारिस नीर
जल कहलाता जीवन -क्षीर




मंगलवार, 7 फ़रवरी 2012

बूढी दादी





बूढी दादी रहे अकेली
संग साथ न कोई सहेली
दिन भर खुद से बात करे है
या सुलझाए कोई पहेली



चलो काम में हाथ बंटाएं
समय थोडा सा संग बिताएं
दादी के हम नन्हें साथी
उसे कहेंगे कथा सुनाएँ






चित्र : गूगल से साभार