बुधवार, 21 दिसंबर 2011

सांताक्लॉज



नॉर्थपोल का रहने वाला
मैं दुनिया में सबसे आला

नहीं अन्जानी है यह बात
आता सिर्फ क्रिसमस की रात
सांता क्लॉज है मेरा नाम
प्यार बांटना मेरा काम

रुनझुन रुनझुन घंटी बाँधी
चन्द्र किरण की करूँ सवारी
स्लेज कहाये मेरी गाड़ी
लाल सूट है लंबी दाढ़ी


गाँव हमारा बड़ा निराला
माह जून में ऐसा होता
सूर्य चमकता दिन और रात
कहो अनोखी है ना बात



लिये  साथ  चाँद और तारे
आऊंगा मैं हर घर द्वारे
बिस्कुट टॉफी केक खिलौने
रखता बच्चों के सिरहाने

काम करे जो अच्छे सच्चे
मेरी पसंद हैं वे ही बच्चे



merry christmas

thnks to  



बुधवार, 30 नवंबर 2011

चुहिया और बिल्ली

ताम ताम ते तत ते तानी
मैं तो हूँ शैतान की नानी
पूंछ उठाकर छम छम नाचे
छोटी नटखट चुहिया रानी

नीचे ऊपर ऊपर नीचे
चादर ताने परदे खींचे
लगा के ऐनक ऐसे बैठे
जैसे कोई चिट्ठी बांचे

दूर से बिल्ली देख  रही थी
पलकें झप झप झपक रही थी
कैसे पकडूँ कैसे झपटूँ
बैठी बैठी सोच रही थी

दोहराऊँगी वही कहानी
भूल जायेगी सब शैतानी
मैं तो ठहरी शेर की मौसी
याद आएगी तुझ को नानी

समझ न मुझको सीढ़ी सादी
देखी न होगी मुझ सी आंधी
बुजुर्गों ने भी मानी  हार
किसने मेरे घंटी बाँधी

ताम ताम ते तत ते तानी
बेशक तू शैतान की नानी
लेकिन मैं तुझसे भी सयानी
मेरा नहीं है कोई सानी